Aadhaar Card Big Update: आधार कार्ड में नाम, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी अपडेट करें घर बैठे मोबाइल से

Aadhaar Card Big Update: आधार कार्ड में नाम, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी अपडेट करें घर बैठे मोबाइल से : नमस्कार दोस्तों आज के समय में आधार कार्ड देश में अपनी पहचान बताने के लिए सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है। बिना आधार कार्ड के अब आप किसी भी प्रकार की सरकारी योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं। बिना आधार के आप बैंक में पैसे भी नहीं निकाल सकते हैं। किसी भी प्रकार की ऑनलाइन आवेदन करते समय आपको आधार कार्ड की आवश्यकता पड़ती ही है।

यहां तक की आज आप बिना वोटर आईडी कार्ड के आधार कार्ड से वोट गिरा सकते हैं। ऐसे में अगर आपके पास अपडेटेड आधार कार्ड नहीं है तो आप इन चीजों से वंचित रह सकते हैं। अगर आपके आधार कार्ड में किसी भी प्रकार की त्रुटि है तो आप उसे ठीक कर सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको अपने आधार कार्ड में किसी प्रकार की बदलाव मोबाइल से घर बैठे कैसे करें के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आप जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

भारत में आधार कार्ड के शुरुआत

Aadhaar Card Big Update: भारत में आधार कार्ड की शुरुआत साल 2010 में हुई थी। लेकिन तब आधार कार्ड को एक प्रमुख दस्तावेज के रूप में नहीं माना जाता था। साल 2014 के बाद जब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर मोदी बने तब से आधार कार्ड को लोगों की पहचान और प्रमुख दस्तावेज के रूप में अपनाया गया। जैसा कि मैंने आपको पहले बताया कि आज भारत में किसी प्रकार की कागजी काम हो या आपकी पहचान बतानी हो आधार कार्ड सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है।

इसलिए आधार कार्ड में किसी भी प्रकार की त्रुटि को ठीक करना बहुत ही जरूरी है। इन्हीं चीजों को देखते हुए UIDAI ने पुराने आधार कार्ड धारकों के लिए एक बड़ा अपडेट की घोषणा कर दी है। जिसके तहत जितने भी पुराने आधार कार्ड धारक है, जिनके आधार कार्ड में (नाम, पता , फोन नंबर, जन्मतिथि और अपने माता-पिता का नाम) में त्रुटि है वह उसे अपने घर पर बैठकर ही अपने मोबाइल से ठीक कर सकते हैं। 

Aadhaar Card Big Update

अभी हाल ही में आधार के द्वारा आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए लिंक एक्टिवेट किया गया और बताया गया कि यदि आपका आधार 10 साल पहले बना था और इसे अब तक अपडेट नहीं किया गया है तो आपसे अनुरोध किया जाता है कि आप अपने पहचान पत्र और पते के दस्तावेज को अपलोड करें और इसे फिर से सत्यापित करें। ऑनलाइन अपलोड और अपडेट करने का शुल्क ₹25 और ऑफलाइन के लिए ₹50 निर्धारित किए गए हैं।

ऑनलाइन आधार कार्ड अपडेट करने का प्रोसेस

  1. सबसे पहले UIDAI के आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर सेल्फ सर्विस पर जाकर प्रोसीड टू अपडेट वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. अब अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालकर गेट ओटीपी के जरिए ओटीपी डालकर लॉगिन करें।
  4. अब अपना एड्रेस अपडेट करने के लिए आगे बढ़ाने वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  5. इसके बाद अपना आधार कार्ड नंबर खाली जगह पर दर्ज कर सेंड ओटीपी पर क्लिक करें।
  6. आपका फोन में एक ओटीपी आएगा उसे दर्ज करके फिर से लॉगिन करें।
  7. इसके बाद आप अपडेट न्यू एड्रेस प्रूफ ऑप्शन को सेलेक्ट करके अपना नया पता सही से भरे।
  8. यहां आप एड्रेस प्रूफ के रूप में जमा किए गए दस्तावेज को सेलेक्ट करें और सही से अपलोड करें।
  9. उसके बाद नीचे दिए सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद अपडेट क्रिकेट स्वीकार हो जाएगा और 14 अंकों का एक अपडेट रिक्वेस्ट नंबर जनरेट हो जाएगा जिसे डालकर बाद में आप अपने अपडेटेड आधार कार्ड की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Aadhaar Card ऑफलाइन कैसे करें अपडेट

अगर आप अपना आधार कार्ड ऑफलाइन माध्यम से अपडेट करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी आधार केंद्र पर जाना होगा। अगर आपके आसपास आधार केंद्र नहीं है तो आप अपने ब्लॉक में इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जब आप आधार केंद्र पर जाते हैं तो वहां आपको एक फॉर्म भरकर अपना आधार कार्ड में मौजूद त्रुटि जैसे की जन्मतिथि, अपना पता, मोबाइल नंबर और नाम चेंज कर सकते हैं। इसके लिए आपसे आधार केंद्र द्वारा ₹50 की फीस लिया जाएगा। अगर आप अपने आधार कार्ड में बायोमैट्रिक अपडेट करना चाहते हैं तो इसके लिए आपसे आधार केंद्र द्वारा ₹100 की फीस लगेगी। 

आधार केंद्र पर सफलता पूर्वक आधार कार्ड को त्रुटि को सही कर सबमिट करने के कुछ दिन बाद आपके नजदीकी पोस्ट ऑफिस में आपका आधार कार्ड भेज दिया जाएगा। जहां से आप आसानी से अपना आधार कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। आपको बता दे की पुराना वाला आधार कार्ड का इस्तेमाल करना बंद कर दे जब आपके पास नया वाला आधार कार्ड पहुंच जाए। हालांकि ऑनलाइन अपडेट होने के बाद आपको किसी प्रकार की कोई दिक्कत हो कि सामना नहीं करना पड़ेगा।

आधार कार्ड अपडेट करने के लिए : Click Here

होम पेज पर जाने के लिए : Click Here

आधार कार्ड संबंधी ऊपर दी गई जानकारी अगर आपको अच्छी लगी है तो उसे अपने दोस्तों में शेयर करें और आधार कार्ड में किसी प्रकार की अपडेट करना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए स्टेप को फॉलो करके आप आसानी से अपने आधार कार्ड को अपडेट कर सकते हैं।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon