Petrol Diesel Price: बड़ी खबर पेट्रोल डीजल की कीमत में हुई भारी गिरावट : भारत के नागरिकों के लिए बड़ी खबर है। नए साल की शुरुआत होते ही भारत के सभी जनता को अच्छे-अच्छे खबरें सुनने को मिल सकती है। हालांकि नया साल के साथ-साथ देश में नए चुनाव भी आयोजित होने वाले हैं। इसका भी असर देश की जनता पर किसी ने किसी माध्यम से देखने को मिल सकता है। फिलहाल हम इस आर्टिकल में पेट्रोल डीजल के कीमत के बारे में जन जा रहे हैं। क्योंकि भारत में लोग पेट्रोल डीजल की कीमत से भी दबे हुए हैं।
विश्व की तेल कंपनियों ने अभी हाल ही में अपनी नई कीमत जारी कर दी है। जिसके अनुसार भारत में भी पेट्रोल डीजल की कीमत में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। केंद्र सरकार द्वारा भारत में पेट्रोल डीजल के कीमत पर कोई कटौती नहीं की गई है। लेकिन राज्य सरकार द्वारा एक पहल देखने को हम मिल रहा है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि किन-किन राज्यों में पेट्रोल डीजल की कीमत में गिरावट हुई है और किस में दाम बढ़े हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।
विश्व में डीजल पेट्रोल के दाम
विश्व के तेल कंपनियों द्वारा पिछले दिनों नई रेट जारी कर दी गई। जिसके बाद आज यानी की 20 दिसंबर 2023 को भारत के कुछ राज्यों में पेट्रोल डीजल की कीमत पर मामूली गिरावट दर्ज की गई। तेल कंपनियों द्वारा कच्चा तेल पर दो से तीन डॉलर प्रति बैरल पर गिरावट की गई है। लेकिन भारत के कुछ राज्यों में पेट्रोल डीजल की कीमत पर 10 से 20 पैसे प्रति लीटर की मामूली गिरावट की गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चेन्नई में पेट्रोल की कीमत पर 11 पैसे और डीजल के कीमत पर 9 पैसे की कटौती की गई है। आपको बता दे की विश्व में पेट्रोल डीजल की कीमत और देश में पेट्रोल डीजल की कीमत में काफी अंतर होता है।
भारत के इन राज्यों में Petrol Diesel Price
भारत की राजधानी दिल्ली में आज 20 दिसंबर 2023 को पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए और डीजल की कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। इसके बाद मुंबई और कोलकाता में पेट्रोल डीजल की कीमत में ज्यादा अंतर नहीं है फिर भी पेट्रोल के दाम 106.31 रुपए और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 102.74 हैं जबकि डीजल की कीमत 94.33 रुपए प्रति लीटर है। अगर आप भारत के इन शहरों में है तो आने वाले दिनों में आपको अवश्य ही पेट्रोल डीजल की कीमत में कटौती देखने को मिल सकती है।
इन राज्यों में पेट्रोल डीजल की कीमत में हुई गिरावट
अगर आप भारत के इन राज्यों में हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। क्योंकि इन राज्यों में ₹1 से लेकर चार पैसे तक पेट्रोल डीजल की कीमत में गिरावट हुई है। असम में पेट्रोल की कीमत में 29 पैसे और डीजल पर 28 पैसे की गिरावट हुई है इसके बाद पेट्रोल की कीमत 98.33 और 90.63 रुपए प्रति लीटर हो गई है। बिहार में पेट्रोल पर 43 पैसे और डीजल पर 40 पैसे की गिरावट की गई है जिसके बाद पेट्रोल 109.23 और डीजल 95.88 रुपए प्रति लीटर हो गई है। केरल में पेट्रोल पर 72 पैसे और डीजल पर 68 पैसे की गिरावट की गई है जिसके बाद पेट्रोल 107.86 और डीजल 96.77 रुपए प्रति लीटर हो गई है।
इसके अतिरिक्त जम्मू कश्मीर, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान, तमिलनाडु और तेलंगाना जैसे राज्यों में Petrol Diesel Price पर मामूली गिरावट की गई है। आपको बता दे की आने वाले नए साल के साथ सभी चीजों की कीमतों पर भारी गिरावट देखने को मिल सकती है। कई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आने वाले साल लोगों के लिए काफी बेहतर और खुशी जनक हो सकती है। क्योंकि चुनाव के दौरान चीज काफी सस्ती हो जाती है। अगर आप पेट्रोल डीजल के ऑफिशियल प्राइस देखना चाहते हैं तो इस https://iocl.com/petrol-diesel-price वेबसाइट पर जा सकते हैं।